गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार की देर रात एक मुठभेड़ में पीएलएफआई का मुख्य नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को पुलिस ने मार गिराया है। मार्टिन केरकेट्टा पर सरकार की ओर से 15 लाख का इनाम घोषित था।
झारखंड के पुरोधा, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक, दिशोम गुरु, अलग झारखंड राज्य के संघर्ष के सेनानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और अपनी पीढ़ी के अंतिम वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे।
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुरुजी के अंतिम दर्शन करने बाइक से ही नेमरा पहुंच गये। दोनों 7 किलोमीटर तक बाइक चलाकर नेमरा पहुंचे।
आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जी का आगमन हुआ। वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अंतिम संस्कार में
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार से पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जा रहा है, जिसमें नेमरा गांव के लोग पूरी आस्था और भावनाओं के साथ शामिल हो रहे हैं।
पलामू जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के घोड़बंधा नाला में डूबने से मां, बेटी और नतिनी तीनों की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह का बताया जा रहा है
पार्किंग ठेकेदारी को लेकर हुए विवाद और मारपीट की घटना में गिरफ्तार भाजपा समर्थक एवं हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका पर 8 अगस्त को सुनवाई होगी। यह सुनवाई रांची सिविल कोर्ट में अपर न्यायायुक्त की अदालत में निर्धारित की गई है।
पार्किंग ठेकेदारी को लेकर हुए विवाद और मारपीट की घटना में गिरफ्तार भाजपा समर्थक एवं हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका पर 8 अगस्त को सुनवाई होगी। यह सुनवाई रांची सिविल कोर्ट में अपर न्यायायुक्त की अदालत में निर्धारित की गई है।
'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन आज नहीं रहे. स्मृति उभरी। उनसे पहली मुलाकात की. दिसंबर का महीना। वर्ष, 1987। कोलकाता में ‘रविवार’ (आनंद बाजार पत्रिका समूह) में काम करता था।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर ले आया गया है। जहां राजकीय सम्मान के साथ इन्हें श्रद्धांजलि देकर विदाई दी गई। साथ ही अब उन्हें जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु आज रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर आमजन और राजनीतिक हस्तियों के लिए रखा गया।
सीता सोरेन और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने दादा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एक भावुक पोस्ट किया है। सोरेन ने लिखा है, “बाबा, आप चले गए… यकीन नहीं होता।